ब्रेकिंग न्यूज: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी शरजील इमाम हुआ गिरफ्तार

Update: 2020-01-28 09:45 GMT

बिहार। असम को देश के बाकी हिस्सों से काटने के दिए विवादित भाषण का एक वीडियो वायरल होने के बाद जेएनयू के पूर्व छात्र और शाहीन बाग प्रदर्शन के मुख्य आयोजक शरजील पर पुलिस ने बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। शरजील के खिलाफ यूपी, दिल्ली, अरूणाचल और असम की पुलिस ने केस दर्ज किया है, तो वहीं दूसरी शनिवार की रात बिहार के जहानाबाद में पुलिस उसके घर पहुंची थी।

जहानाबाद जिले के शरजील इमाम पर के घर पहुंची दिल्ली और यूपी की पुलिस ने स्थानीय थाने की पुलिस के सहयोग से शनिवार की रात में ही काको मलिक टोला में छापेमारी की। पुलिस ने रात के समय उसके चचेरे भाई समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया था, हालांकि बाद में पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

पुलिस ने की शरजील के घर छापेमारी

शरजील इमाम जहानाबाद जिले के काको निवासी महरूम अकबर इमाम का बेटा है। एसपी मनीष ने बताया कि दिल्ली की पुलिस आई थी और आरोपी शरजील इमाम की गिरफ्तारी के लिए यह छापेमारी की गई। खबरों के मुताबिक, रविवार की सुबह जहानाबाद शहर के जाफर गंज, गडरिया खंड समेत कई जगहों पर दिल्ली और जहानाबाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। जहानाबाद स्टेशन और बस स्टैंड के पास भी उसकी तलाश की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

जहानाबाद में दिखा था शरजील

सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को शरजिल इमाम को जहानाबाद में देखा गया था। उसके पिता महरूम अकबर इमाम जदयू के नेता थे। शरजील इमाम मुंबई से बीटेक की डिग्री हासिल कर जेएनयू में पीएचडी कर रहा था। वह एक संगठन का नेता भी है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गुप्त तरीके से कोशिश कर रही है। हालांकि पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस फिलहाल जहानाबाद से लौट चुकी है।


Tags:    

Similar News