दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में भीषण आग, हड़कंप मचा
लोको पायलट ने आग बढ़ने से पहले ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन जंगल के बीच में ही रोक दी।;
हरिद्वार देहरादून रेलवे ट्रैक पर कांसरो रेंज के जंगल में दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की एक कोच में अचानक आग लग गई। ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को जंगल में ही रोक दिया। तत्काल कोच को खाली कराया गया। इसके साथ ही इस कोच को रेलगाड़ी से अलग कर अन्य डिब्बों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
बताया गया कि लोको पायलट ने आग बढ़ने से पहले ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन जंगल के बीच में ही रोक दी। तत्काल कोच सी-5 को खाली कराया गया। इसके साथ ही कोच को ट्रेन से अलग कर अन्य कोचों को सुरक्षित बचा लिया गया।
इस कोच सी-5 में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। कोच के सभी यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट कर दिया गया। जिसके बाद ट्रेन देहरादून के लिए रवाना हो गई। वहीं घटना के मद्देनजर देहरादून रेलवे स्टेशन के बाहर एुबंलेस भेज दी गई हैं। स्वाथ्य कर्मी और पुलिस भी स्टेशन पर तैनात हैं।
दोपहर 12:20 बजे के आसपास की बताई जा रही घटना
कोच में 35 लोग सवार थे। घटना शनिवार दोपहर 12:20 बजे के आसपास की बताई जा रही है। वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।