Sonia Gandhi Birthday: पीएम मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, जानें क्या कहा?
Sonia Gandhi Birthday: सोनियां गांधी आज अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में तमाम राजनेता उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं. पीएम मोदी ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.;
Modi Wishes Sonia Gandhi: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज अपना 77वां जन्मदिन मना रही है. ऐसे में तमाम राजनेता उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, श्रीमती सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं. उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले.
Best wishes to Smt. Sonia Gandhi Ji on her birthday. May she be blessed with a long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 9, 2023
बता दें कि सोनिया गांदी का जन्म 9 दिसंबर, 1946 को इटली में हुआ था. लेकिन वह नेहरू-गांधी की बहू बनकर भारत आ गईं. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से विवाह करने के बाद उनके जीवन में तमाम बदलाव आए. लेकिन उन्होंने कभी खुद को टूटने नहीं दिया. हालांकि, कुछ सालों तक सोनिया गांधी सक्रिय राजनीतिक से दूर रहीं लेकिन अब राजनीति में अपनी गहरी पकड़ बनाए हुए हैं. उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी कांग्रेस में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
आदरणीय सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Sachin Pilot (@SachinPilot) December 9, 2023
आपका समर्पण, त्याग और दूरदृष्टि कांग्रेस परिवार की मजबूती है।
आप स्वस्थ और खुश रहें...मेरी यही प्रार्थना है।@INCIndia pic.twitter.com/ZqKy3TMtgx
सोनिया गांधी को पीएम मोदी के अलावा कई नेताओं ने भी बधाई दी. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, "आदरणीय सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपका समर्पण, त्याग और दूरदृष्टि कांग्रेस परिवार की मजबूती है. आप स्वस्थ और खुश रहें...मेरी यही प्रार्थना है."
वहीं कांग्रेस के आधिकारिक एक्स अकाउंट से सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, 'सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं जो सत्यनिष्ठा, करुणा और साहस के उच्चतम गुणों का प्रतीक है. वह शक्ति का एक स्तंभ हैं जिन्होंने महान त्याग करते हुए अपना जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया है.'
सोनिया गांधी की तस्वीर पोस्ट कर कांग्रेस ने लिखा, 'उन्होंने न सिर्फ आगे बढ़कर कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किया बल्कि सभी भारतीयों के लिए क्रांतिकारी अधिकारों की शुरुआत की. मनरेगा से लेकर शिक्षा का अधिकार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सूचना का अधिकार - इन कानूनों ने लोगों को सशक्त बनाया और सरकारों को जवाबदेह बनाया. महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास की प्रबल समर्थक, उनका धैर्य और शालीनता उल्लेखनीय है.'