सोनिया गांधी ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, राहुल-प्रियंका भी मौजूद

सोनिया गांधी ने बुधवार को राजस्थान से आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Update: 2024-02-14 09:39 GMT

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को राजस्थान से आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। विधानसभा भवन में नामांकन दाखिल करने के समय उनके बच्चे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मौजूद थे. बुधवार को उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन भरा है. 

1998 से 2022 के बीच लगभग 22 वर्षों तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी पांच बार की लोकसभा सांसद हैं. ऐसा पहली बार होगा जब राज्यसभा से वो प्रतिनिधित्व करेंगी. सवाल ये है कि रायबरेली की सीट का अब क्या होगा? जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी रायबरेली से लोकसभा में एंट्री कर सकती हैं.


Tags:    

Similar News