JP Nadda के बयांन पर Sushma Swaraj का तीखा जवाब?

Update: 2023-05-06 08:05 GMT

दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान एक कार्यक्रम में बोलते हुए जोशीले अंदाज में कहा कि भारत नौ साल पहले तक घुटने टेक कर चलता था। जे पी नड्डा का इशारा तब से है जब से केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार विराजमान है।

हालांकि भाजपा ने हर चुनाव में धार्मिक बहस को ही प्रमुखता दी है और इस कर्नाटक चुनाव में बजरंग बली के मुद्दे को प्रधानमंत्री से लेकर तमाम भाजपा नेता ज़ोर शौर से उठा रहे हैं। जे पी नड्डा को शायद लंदन से छपने वाले द इकोनॉमिस्ट अखबार का ये लेख नहीं मिला जिसमें किसी समय भारत ही नहीं एशिया का आर्थिक केंद्र मुम्बई को फॉरगेट मुंबई लिखकर अपनी हैडिंग लगानी पड़ी।

दुनिया के विश्लेषक कर्नाटक चुनाव में धार्मिक बहस को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं कि आईटी हब के नाम से मशहूर बैंगलोर के बारे में भी कहीं फॉरगेट बैंगलोर ना लिखा जाए। हालांकि जे पी नड्डा को ऐसे बयान जारी करने से पहले पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज का संयुक्त राष्ट्र में दिया गया भाषण भी सुनना चाहिए था।

Tags:    

Similar News