Swati Maliwal Dragged: महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल भी नहीं सुरक्षित, कार से 10-15 मीटर तक घसीटा गया

Swati Maliwal Dragged: राजधानी दिल्ली (Delhi) से मिली एक खबर के अनुसार, यहां महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है।;

Update: 2023-01-19 11:41 GMT

Swati Maliwal Dragged: राजधानी दिल्ली (Delhi) से मिली एक खबर के अनुसार, यहां महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। वहीं मामले पर दिल्ली पुलिस ने बताया कि मालीवाल को कार से 10-15 मीटर तक घसीटा गया है। जनके के अनुसार, यह घटना करीब देर रात 3:11 बजे AIIMS गेट 2 के सामने हुई।

मामले पर DCW चीफ स्वाति मालीवाल ने बताया कि, मेरी दिल्ली पुलिस और खेल मंत्रालय से सवाल है-FIR क्यों नहीं हुई और WFI अध्यक्ष को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया, उनसे इस्तीफा क्यों नहीं लिया,जांच क्यों नहीं शुरू हुई,खेल मंत्री या उनके प्रतिनिधि खिलाड़ियों से मिलने क्यों नहीं आए और मामले की जांच कौन करेगा?

क्या थी घटना

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट में लिखा कि, कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात Inspect कर रही थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।

वहीं मुद्दे पर दिल्ली पुलिस की DCP चंदन सिंह ने कहा कि, आज हौज़ खास थाने में एक कॉल आई,एक महिला को एक कार वाले ने गलत इशारे किए और 10-15 मीटर तक घसीटा। गरुणा वैन की मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। आरोपी की उम्र 47 वर्ष है और उसने शराब का सेवन किया था। महिला का नाम स्वाति मालीवाल है। FIR दर्ज हुई है।

Tags:    

Similar News