जनगणना 2021 में देने होंगे इन 31 सवालों के जवाब, यहां देंखे लिस्ट

पिछली जनगणना 2011 में हुई थी, तब भारत की आबादी 121 करोड़ थी।

Update: 2020-01-10 08:05 GMT

केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल, 2021 से शुरू होने जा रही जनगणना के दौरान मांगे जाने वाली सूचनाओं को लेकर अधिसूचना जारी की गई है. भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त विवेक जोशी ने जनगणना 2021 के दौरान जनगणना अधिकारियों द्वारा मांगी जाने वाली सूचना पर अधिसूचना जारी की।

इसमें 31 तरह की जानकारी देने की बात कही गई है. जिसमें शौचालय, गैस कनेक्शन और पीने के पानी का मुख्य स्त्रोत जैसे सवाल शामिल हैं। अधिसूचना में साफ कर दिया गया है कि मोबाइल नंबर सिर्फ जनगणना से संबंधित संचार के लिए मांगा जाएगा और किसी दूसरे उद्देश्य के लिए नहीं. ये हैं वो सवाल...

1. बिल्डिंग नंबर (म्यूनिसिपल या स्थानीय अथॉरिटी या जनगणनना नंबर)

2. सेंसस हाउस नंबर

3. मकान की छत, दीवार और सीलिंग में इस्तेमाल किया गया मैटीरियल

4. मकान का इस्तेमाल किस चीज़ के लिए हो रहा है

5. मकान की स्थिति

6. मकान का नंबर7. घर में आमतौर पर रहने वाले लोगों की कुल संख्या

8. घर के मुखिया का नाम

9. मुखिया का लिंग

10. क्या घर के मुखिया अनुसूचित जाति/जनजाति या किसी दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखते हैं

11. मकान का ओनरशिप स्टेटस

12. मकान में मौजूद कमरों की संख्या

13. घर में कितने शादीशुदा जोड़े रहते हैं

14. पीने के पानी का मुख्य स्रोत

15. घर में पानी का स्रोत

16. बिजली का मुख्य स्रोत

17. घर शौचालय है या नहीं

18. किस तरह के शौचालय हैं

19. ड्रेनेज सिस्टम के बारे में

20. वॉशरूम है या नहीं

21. रसोई घर है या नहीं, इसमें LPG/PNG कनेक्शन है या नहीं

22. रसोई के लिए इस्तेमाल होने वाला ईंधन

23. रेडियो/ट्रांजिस्टर

24. टेलिविजन

25. इंटरनेट की सुविधा है या नहीं

26. लैपटॉप/कंप्यूटर है या नहीं

27. टेलिफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन

28. साइकल/स्कूटर/मोटरसाइकल/मोपेड

29. कार/जीप/वैन

30. घर में किस अनाज का मुख्य रूप से इस्तेमाल होता है

31. मोबाइल नंबर (जनगणना संबंधित संपर्क साधने के लिए)

बतादें कि जनगणना में आबादी के अलावा भाषा, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, धर्म, सामाजिक और आर्थिक स्थिति आदि के बारे में भी आंकड़े जुटाए जाते हैं। जनगणना हर दस साल पर होती है। पिछली जनगणना 2011 में हुई थी, तब भारत की आबादी 121 करोड़ थी।


Tags:    

Similar News