TIME 100 List: जो कारनामा शाहरुख-सलमान नहीं कर पाए वो आलिया ने कर के दिखा दिया, रच गया इतिहास

TIME 100 List: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक आलिया भट्ट ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जिससे इतिहास रच गया और ऐसा करने वाली इकलौती भारतीय एक्ट्रेस बन गईं। दरअसल, आलिया दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल हो गई हैं।

Update: 2024-04-18 10:07 GMT

TIME 100 List: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक आलिया भट्ट ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जिससे इतिहास रच गया और ऐसा करने वाली इकलौती भारतीय एक्ट्रेस बन गईं। दरअसल, आलिया दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल हो गई हैं। उनका नाम टाइम मैगजीन 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल हो गया है। इस लिस्ट में आलिया के अलावा लीपा, देव पटेल, 21 सैवेज, कोलमैन डोमिंगो और लॉरेन ग्रॉफ जैसे कलाकारों का नाम शामिल है। आलिया भट्ट के साथ साथ भारत से इस साल प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में रेसलर साक्षी मलिक का भी नाम शामिल है। साक्षी मलिक ने सेक्शुअल हैरेसमेंट के मामले में विरोध प्रदर्शन के दौरान काफी सुर्खियां बटोरी थी और दुनियाभर में उनके प्रदर्शन की चर्चा हुई थी।

आलिया भट्ट अगस्त 2023 में हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आईं थीं। इस फिल्म से उन्हें दुनियाभर में शोहरत मिली। इसके साथ ही पिछले साल आलिया भट्ट ने मेट गाला में भी अपना जलवा बिखेरा था। आलिया भट्ट सिर्फ अभिनय की दुनिया में ही नहीं बल्कि एक बिजनेसवुमेन के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई है। वहीं इससे पहले पिछले साल शाहरुख खान और आरआरआर फेम निर्देशक एसएस राजामौली ने अपनी जगह बनाई थी।

बता दें, आलिया भट्ट ने साल 2022 के अप्रैल के महीने में रणबीर कपूर से शादी कर ली थी दोनो की एक बेटी भी है जिसका नाम राहा है। आलिया-रणबीर ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया फिर शादी की। वहीं आलिया के आने वाले फिल्मी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्ट्रेस के पास बैजु बावरा, जी ले जरा, जिगरा और लव एंड वॉर जैसी फिल्में हैं।

Tags:    

Similar News