आज आकाश में दिखाई देगा दुर्लभ नजारा, बुध, शुक्र सहित 5 ग्रह दिखाई देंगे एक सीध में

सबसे बड़ी बात इसे देखने के लिए आपको दूरबीन की आवश्यकता नहीं होगी वरन किसी ऐसे स्थान पर जाना होगा, जहां पूरी तरह से अंधेरा हो।

Update: 2023-03-28 10:15 GMT

आज आसमान में दिखेगा दुर्लभ नजारा। आसमान में तारों को देखने के शौकीन लोगों के लिए खुशखबरी है। आज रात को आकाश में 5 ग्रह एक सीधी कतार में दिखाई देंगे। इस अद्भुत खगोलीय घटना को पूरे विश्व में देखा जा सकेगा।

इस घटना को देखने के लिए दूरबीन की जरूरत नहीं होगी

सबसे बड़ी और रोचक बात यह है की इसे देखने के लिए आपको दूरबीन की आवश्यकता नहीं होगी बल्कि किसी ऐसे स्थान पर जाना होगा, जहां पूरी तरह से अंधेरा हो।

5 ग्रह आयेंगे एक सीध में 

नासा के एक वैज्ञानिक  के अनुसार आज रात्रि गुरु, बुध, शुक्र, यूरेनस और मंगल ग्रह एक साथ एक सीधी लाइन में दिखाई देंगे। इसे खगोलीय भाषा में प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है। कुछ जगहों पर इसे 'तारों की परेड' भी कहा जाता है।

जानिए रात में कब दिखाई देगा यह दृश्य

हम सभी को मालूम है कि सौरमंडल के सभी ग्रह अलग-अलग रफ्तार से सूर्य की परिक्रमा कर रहे हैं। कई बार ये सूर्य के चारों ओर घूमते हुए कई अलग-अलग संरचना बनाते हैं। उस वक्त दो या दो से अधिक ग्रह एक दूसरे की सीध में आ जाते हैं। ऐसे में यह दृश्य मोतियों की लड़ी की तरह दिखाई देते हैं।

आपको बताते चलें  कि, वास्तव में सभी ग्रह एक सीध में नहीं आते और न ही पास-पास होते हैं बल्कि पृथ्वी से देखने पर ऐसा आभास होता है। सूर्य ग्रहण और चन्द्र ग्रहण भी इसी कारण होते हैं। इन घटनाओं में जो ग्रह पृथ्वी के सबसे पास होते हैं, वे ज्यादा चमकीले दिखाई देते हैं। दूरस्थ ग्रह कम चमकीले दिखते हैं।

इससे पहले 2022 में इसी तरह की घटना दिखाई दी थी

खगोलशास्त्रियों के अनुसार यह दुर्लभ घटना नहीं है बल्कि समय-समय पर होती रहती है। इससे पहले जून 2022 में भी पृथ्वी के अंतरिक्ष में बुध, शुक्र, मंगल, गुरु और यूरेनस ग्रह एक सीध में दिखे थे। आने वाले समय में 17 जून 2023 को भी बुध, अरुण, बृहस्पति, वरुण और शनि ग्रह एक साथ एक सीध में दिखाई देंगे।

Tags:    

Similar News