Tunisha Sharma Case: तुनिषा शर्मा की मां ने किए चौंकाने वाले खुलासे, शीजान पर लगाए ये आरोप
Tunisha Sharma Case: तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की सुसाइड के बाद उनकी मौत की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस मामले को सुलझाने के लिए जांच में लगातार जुटी है। इस बीच तुनिषा की मां ने शीजान मोहम्मद खान को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। पढ़िये क्या कहा...;
Tunisha Sharma Case: Tunisha Sharma Suicide Case Update: 20 साल की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की मौत की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले इसे आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन तनिष्का की मां वनीता शर्मा इसे सुसाइड न मानकर हत्या बता रही है। पुलिस दोनों एंगल से पूछताछ और जांच कर रही है। इस बीच वनीता शर्मा ने एक बार और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने शीजान मोहम्मद खान पर आरोप लगाया है कि वो उनकी बेटी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता था और मारपीट करता था।
Sheezan took her from the room but did not call the Ambulance. This can also be a murder... Sheezan forced her to wear Hijab as well: Vanita Sharma, Tunisha's mother pic.twitter.com/29fsAzoEAY
— ANI (@ANI) December 30, 2022
मीडिया को दिए इंटरव्यू में तुनिषा शर्मा की मां ने कहा कि शीजान कई बार तनिष्का को अपने साथ दरगाह भी लेकर जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि शीजान चाहता था कि तुनिषा धर्म परिवर्तन कर ले। इनकार करने पर वो उसे बुरी तरह पीटता था। तुनिषा की मां ने इस बात का खुलासा भी किया है कि उनकी बेटी कभी भी सुसाइड करने वाली लड़की नहीं थी। वह काफी ज्यादा स्ट्रॉन्ग लड़की थी। तुनिषा की मां ने इस बारे में भी बताया कि शीजान खान ने तुनिषा को हिजाब पहनने के लिए भी मजबूर किया था।
लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, तुनिषा से शीजान ने शादी करने का वादा किया था। वहीं, एक्ट्रेस की मां वनीता ने बताया कि शीजान ने कई बार तुनिषा पर धर्म बदलने का दबाव भी बनाया था। वनीता शर्मा ने इस बात को लेकर भी दावा किया है कि शीजान खान की वॉट्सऐप चैट से पूरे सच का खुलासा होगा। बता दें कि आज यानी 30 दिसंबर को शीजान खान की पुलिस कस्टडी ख्तम होने वाली है। पुलिस ने फिलहाल तक शीजान खान के फोन से 300 पन्नों की चैट बरामद की है। शीजान को लेकर तुनिषा की मां ने कहा, 'मैं उसे छोड़ने नहीं वाली हूं। उसने मेरी बेटी को परेशान किया था।' वनीता शर्मा के अनुसार शीजान ने तुनिषा को थप्पड़ भी मारा था।