Uttarakhand Global Investors Summit: पीएम नरेंद्र मोदी ने किया इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन, निवेश से विकास को मिलेगी गति

Uttarakhand Global Investors Summit 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन किया. 8-9 दिसंबर को उत्तराखंड के देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया है.;

Update: 2023-12-08 07:20 GMT

Uttarakhand Global Investors Summit 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन किया. 8-9 दिसंबर को उत्तराखंड के देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया है. देशविदेश के बड़े उद्योगपति इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं, जिससे राज्य में निवेश को बढ़ावा मिलेगा. वहीं समारोह में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पारंपरिक गीत का आनंद भी लिया.

इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “हमने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों के साथ 2.5 लाख करोड़ रुपए के MoU पर हस्ताक्षर का लक्ष्य रखा था मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने अपने लक्ष्य से अधिक निवेश के प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं. अभी तक 44,000 करोड़ रुपए का निवेश धरातल पर उतार दिया है. इससे लाखों रोजगारों का सृजन होगा.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के आयोजन स्थल पर एक प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया. वहीं इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड वह राज्य है जहां हम दिव्यता और विकास को एक साथ अनुभव कर सकते हैं. देवभूमि यहां होने वाले निवेश के नये द्वार खोलने की क्षमता रखती है. आज देश में नीति-संचालित शासन और राजनीतिक स्थिरता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में उत्तराखंड के वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023 में कहा, “बीते दिनों उत्तरकाशी में टनल से हमारे श्रमिक भाईयों को सुरक्षित निकालने का जो सफल अभियान चला उसके लिए मैं राज्य सरकार समेत सभी का विशेष तौर पर अभिनंदन करता हूं.”

Tags:    

Similar News