Twitter का एक और बड़ा एक्शन, RSS प्रमुख मोहन भागवत के अकाउंट से ब्लू टिक हटाया

Update: 2021-06-05 06:32 GMT

नई दिल्ली : ट्विटर ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के ट्विटर अकाउंट से 'ब्लू टिक' हटा दिया है. इससे पहले शनिवार सुबह उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के पर्सनल ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक हटा दिया गया था. हालांकि करीब दो घंटे बाद उनके अकाउंट पर दोबारा ब्लू टिक आ गया था.


इतना ही नहीं ट्विटर ने संघ के कई और नेताओं के ट्विटर अकाउंट पर भी एक्शन लेते हुए इन्हें अनवेरिफाइड कर दिया है और सभी में से ब्लू टिक हटा लिया है। इससे पहले आज सुबह ही उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू के ट्विटर हैंडल को अनवेरिफाइड करने पर जब सवाल उठे तो ट्विटर ने वापस से ब्लू टिक लौटा दिया।

इन संघ नेताओं के अकाउंट हुए अनवैरिफाईड

संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलावा संघ के जिन नेताओ के अकाउंट अनवेरिफाइड किए गए हैं उनमें कृष्ण गोपाल, सुरेश सोनी, सुरेश जोशी और अरुण कुमार के अकाउंट शामिल हैं इन सभी के अकाउंट से ब्लू टिक हटा लिया गया है। अब केवल आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले का ट्विटर अकाउंट वैरीफाइड है। हालांकि उन्होंने भी कई साल से ट्वीट नहीं किया।

 ट्विटर की सफाई

ट्विटर का कहना है कि हमारी सत्यापन नीति के अनुसार अगर अकाउंट इनएक्टिवेट हो जाता है तो ट्विटर ब्लू टिक और वेरिफाइड स्टेटस हटा सकता है। लेकिन ट्विटर की इस सफाई पर सोशल मीडिया में ही सवाल उठ रहे हैं और लोग उन अकाउंट्स को शेयर कर रहे हैं जिन्होंने लंबे समय से कोई ट्वीट नहीं किया है लेकिन अकाउंट वैरिफाइड हैं। ऐसे में लोग कह रहे हैं कि ट्विटर जानबूझकर सरकार को चुनौती दे रहा है।

Similar News