फ्रांस में एक कार ने सैनिकों को मारी टक्कर, छह लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Update: 2017-08-09 12:00 GMT

पेरिस : फ्रांस में एक कार ने बुधवार को पेरिस के बाहर गश्त कर रहे सैनिकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें छह लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। ये जानकारी फ्रांस की राजधानी में मौजूद पुलिस ने दी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लेवालॉयस-पैरेट के उत्तरपश्चिमी नगर प्रांत में सुबह तकरीबन आठ बजे भारतीय समयानुसार ये घटना हुई। इस घटना के बाद से वो कार गायब है। पुलिस ने इस घटना को स्पष्टतः इरादतन कृत्य बताया है।

बता दें फ्रांस नवंबर 2015 से आपातकाल की स्थिति में है और उसके सुरक्षा बलों पर हमलों का सिलसिला देखा जा सकता है, खासकर उनपर जो मुख्य पर्यटक स्थलों पर तैनात रहते हैं।

Similar News