जापान में डिसेबल्ड सेंटर पर 19 लोगों की चाकू से हत्या, हमलावर ने खुद किया सरेंडर

Update: 2016-07-26 05:56 GMT
जापान: टोक्यो के पास सागमिहारा शहर के डिसेबल्ड सेंटर में एक आदमी चाकू लेकर घुस गया। 26 साल के हमलावर ने 19 लोगों की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमले में 28 लोग ज़ख्मी बताए जा रहे हैं।

आरोपी पहले इसी सेंटर में काम करता था। आरोपी ने कहा, मानसिक रूप से बीमार सभी मरीजों को मर जाना चाहिए। नरसंहार के दो घंटे बाद हमलावर अपनी कार से पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

त्सुकुई यमयुरी नाम के दिव्यागों के सेंटर में 150 के करीब मानसिक रूप से कमज़ोर लोग रहते हैं। वहां पर दिव्यांगों के लिए खाने और नहाने समेत कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

अन्य विकसित देशों की तुलना में जापान में हिंसा की कम घटनाएं होती हैं, हथियार का उपयोग कर किया गया इस तरह का हमला जापान के लिए आम नहीं है। हालांकि देश में हिंसा की कुछ घटनाएं हुई हैं।

Similar News