PM मोदी ने द्वितीय विश्व युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परमाणु उर्जा समझौते पर टिकी निगाह

PM Modi paid tribute to World War II martyrs in St. Petersburg

Update: 2017-06-01 11:47 GMT
सेंट पीटर्सबर्ग: PM नरेंद्र मोदी चार देशों के दौरे पर हैं जर्मनी, स्पेन के बाद अब वह रूस पहुंचे हैं। PM मोदी ने आज सेंट पीटर्सबर्ग में द्वितीय विश्व युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। द्वितीय विश्व युद्ध में लेनिनग्राद पर हमले के दौरान शहीद हुए करीब पांच लाख सैनिकों की स्मृति में इसे बनाया गया।

इस यात्रा को भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट कुडनकुलम के लिहाज़ से काफ़ी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। PM मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से 18वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में भाग ले रहे है। तमिलनाडु में परमाणु उर्जा संयंत्र की इकाई पांच एवं छह के निर्माण के लिए रिण सुविधा संबंधी समझौते की भाषा पर काम करने के लिए रूसी अधिकारियों के साथ अंतिम समय की वार्ता हो रही है।

इन रिएक्टरों का निर्माण भारत की 'न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड' और रूसी परमाणु परिसर के नियामक निकाय रोसाटोम की सहायक कंपनी एट्म्सट्रायएक्पोर्ट कंपनी कर रही है। कल सेंट पीटर्सबर्ग में ही पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच में शामिल होंगे। जहां भारत फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बात कर सकता है।

इस दौरान भारत और रूस के बीच ऊर्जा और रक्षा के क्षेत्र में कुछ समझौते भी हो सकते हैं। पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात इसलिए भी अहम है क्योंकि पिछले कुछ समय में भारत और रूस के संबंधों में गर्मजोशी की कमी देखने को मिली ऐसे में ये मुलाकात अहम मानी जा रही है।

बता दे, कि रूस के बाद 2 जून को मोदी यात्रा के आखिरी पड़ाव के लिए फ्रांस रवाना होंगे। यहां पेरिस में फ्रांस के नए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से चर्चा करेंगे। इस दौरान दोनों देशों का स्ट्रैटजिक रिलेशन मजबूत होने की उम्मीद है। दोनों देश आतंकवाद से पीड़ित हैं.इसलिए बातचीत में यह अहम मुद्दा हो सकता है।

Similar News