जरूरी खबर : एक मां अपनी बेटी को जरूर सिखाए ये 6 बातें

Update: 2017-04-15 10:20 GMT
1.  स्वाभिमान : 
अपनी बेटी को यह बताएं कि वह जैसी भी है सुन्दर है और उसे अपने आप को ऐसे ही पसंद करना चाहिए। उसके अंदर स्वाभिमान और आत्मविश्वास का विकास करें।

2. स्वतंत्रता : 
अपनी बेटी को यह सिखाना बहुत $जरूरी है कि वह स्वतंत्र बने और छोटी उम्र से ही अपना काम खुद कर सके। ताकि जब वह बड़ी हो तो अपने कामों के लिए वह दूसरों पर निर्भर ना रहे। 

3. पेशे की महत्ता : 
अपनी बेटी को ऐसे पेशे की महत्ता बताएं जिसे वह पसंद करे और वह पैसों के लिए किसी पर निर्भर ना हो। यह आजकल काफी $जरूरी है। 

4. लडक़ों के साथ व्यवहार : 
अपनी बेटी से बात करें और उसे बताएं कि लडक़ों के प्रति उसका व्यवहार कैसा होना चाहिए, यह तब और जरूरी हो जाता है जब वह किशोरावस्था में हो। उसे यह बताएं कि एक लडक़े के बारे में वह तभी सोचे जब उसे ऐसा लगे कि लडक़ा उसके सम्पूर्ण व्यक्तित्व को पसंद करता है ना कि सिर्फ उसके शरीर को।

 5. अपना बचाव : 
आजकल महिलाओं के साथ जो अत्याचार हो रहे हैं, यह बहुत $जरूरी है कि आप अपनी बेटी को अपने बचाव के तरीके सिखाएं ताकि वह अपने आप को अपरिचित लोगों से बचा सके। उसे अपने साथ पेपर स्प्रे रखने की सलाह दें और अपना बचाव करना सिखाने के लिए उसे इसका प्रशिक्षण दिलवाएं।

6. मेकअप टिप : 
और आखिरी में आप पहली हो सकती हैं जो अपनी बच्ची को मेकअप करना, हील वाली सैंडल में चलना, बाल संवारना आदि सिखाये। यह एक मजेदार तरीका हो सकता है जिससे आप अपनी बेटी के साथ जुड़ सकते हैं।
Tags:    

Similar News