राहुल गांधी के बारे में आखिर ये क्या बोल गए अमित शाह, कांग्रेस में खलबली

Update: 2017-08-03 08:45 GMT
BJP president Amit Shah(PTI Photo)

रोहतक : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हरियाणा के तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को रोहतक पहुंचे है। अमित शाह ने बुधवार को रोहतक में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर जमकर तंज कसा।

अमित शाह ने सभा में राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि आजादी के बाद महात्‍मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को बिखेर देना चाहिए, यानी महात्मा गांधी चाहते थे कि इसे समाप्‍त कर देना चाहिए। लेकिन उस काम को उन्‍होंने नहीं किया, अब वही काम एक दूसरा गांधी (राहुल गांधी) कर रहा है।

उन्होंने कहा राहुल गांधी इस काम को बखूबी निभा रहे हैं और गांधी का सपना पूरा कर रहे हैं। उन्‍होंने कांग्रेस की सिकुड़ती जमीन के लिए राहुल गांधी को जिम्‍मेदार ठहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा देश को वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति से आजाद कराना चाहती है। विकास की राजनीति करते हुए भाजपा आज सत्ता तक पहुंची है।

गौरतलब है की कांग्रेस पार्टी लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर के चुनाव में हार रही है। अभी हाल ही में 5 राज्यों में हुए चुनावों में कांग्रेस कुछ खास नहीं कर पाई। जिसके बाद राहुल गांधी के विरोध में पार्टी नेताओं ने भी सवाल खड़े किए थे।

बता दें कि हरियाणा में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है और राज्यों से ही सांसद चुन कर जाने हैं, इसलिए शाह अभी से रणनीति बनाने में जुट गए हैं। अमित शाह मिशन 2019 के तहत यूपी के तत्‍काल बाद अपने अगले पड़ाव पर हरियाणा पहुंचे हैं। उन्होंने बुधवार को बहादुरगढ़ से अपने हरियाणा दौरे की शुरुआत की।

Similar News