जोरदार आवाज के साथ आसमान से गिरा रहस्यमयी पिंड, लोगो में अनहोनी की आशंका

Update: 2016-07-23 10:19 GMT
प्रतापगढ़: गुरुवार की शाम सांड कटिन्दरा गांव मे आसमान से तेज आवाज के साथ दो किलो का एक गोल आकृति की रहस्यमयी वस्तु आती दिखाई दी। तभी वह जोरदार आवाज के साथ गांव के खुर्शीद आलम के खेत में गिरा। जिसे लोग उल्का पिंड होने का दावा कर रहे हैं।

लोगों ने जाकर देखा तो खेत में तीन फीट का गड्ढा बन गया था। करीब एक फीट से अधिक की चौड़ाई भी थी। लोगों ने हिम्मत कर गिरे पत्थर को खोजना शुरू कर दिया। थोड़ी सी खोदाई करने के बाद लोगों के हाथ एक काले रंग का पत्थर लगा। एसडीएम के आदेश पर पहुंचे नायब तहसीलदार व फतनपुर पुलिस ने पत्थर को कब्जे में ले लिया।

जमीन से टकराने के दौरान उसकी आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों में भी सनसनी फैल गई। आसपास खेत में काम कर रहे लोग अनहोनी की आशंका और डर की वजह से भागने लगे। कुछ देर बाद साहस कर ग्रामीण उस स्थान पर इक्कठा हुए जहां तेज आवाज के साथ रहस्यमयी पत्थर गिरा था।

Similar News