ब्रेकिंग न्यूज कांग्रेस को बड़ा झटका,आप में शामिल कई नेता

Update: 2020-01-13 10:08 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है जहां 8 फरवरी को मतदान तो 11 फरवरी को चुनाव परिणाम आयेगा। ऐसे में हर पार्टी चुनाव प्रचार में लग गई है घोषणा के बाद राजधानी दिल्ली में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है. ऐसे में कई नेता अपनी अपनी-अपनी पार्टी को छोड़ दूसरी पार्टियों का दामन थामने में लगे है वैसा ही कुछ आज कल आप की पार्टी में देखने को मिला।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 से पहले कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा। पार्टी के सीनियर नेता महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा आज आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। उनके साथ कई अन्य नेता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

बता दें कि महाबल मिश्रा कांग्रेस के बड़े नेता है। वह राजधानी की वेस्ट दिल्ली सीट से सांसद रहे हैं। द्वारका विधानसभा से वह विधायक भी रहे हैं। इससे पहले 1997 में वह निगम पार्षद भी रहे। वहीं विनय मिश्रा यूथ कांग्रेस के नेता रहे हैं। विनय मिश्रा 2013 में विधायक का चुनाव लड़े। इन्होंने एमबीए तक पढ़ाई की है।वहीं राम सिंह नेताजी दो बार बदरपुर विधानसभा से विधायक (एक बार बीएसपी से, एक बार निर्दलीय) रहे हैं। वह अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में आए।

आप पार्टी में शामिल होते हुए विनय मिश्रा बोले कि वह पूर्वांचल से आते हैं और उन्होंने वहां के लोगों को दिल्ली में दुखी होते देखा है। पहले हॉस्पिटल, स्कूल में धक्के खाने पड़ते थे जो अब ठीक हुए हैं। विनय बोले कि फ्री पानी, फ्री बिजली से हालातों में सुधार हुआ है, इसलिए वह आप पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

इस मौके पर कई अन्य नेता भी आप पार्टी में शामिल हुए। इसमें खेमचंद गोयल, श्रीवेंद्र नागर, राजेश कुमार पप्पी, संजय प्रधान, रतनेश भाटी, मौलाना हारुन, नीरज ठाकुर, लल्लन शर्मा आदि का नाम शामिल रहा।

बवाना विधानसभा के रोहिणी वार्ड से पार्षद और समाजसेवक जय भगवान उपकार जी ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थामा। पार्टी की नीतियों से और हमारी सरकार के कामों से प्रभावित हो कर वो हमारे परिवार में शामिल हो रहे हैं। उनका आम आदमी पार्टी में तहेदिल से स्वागत है।

लंबे समय से कॉंग्रेस पार्टी से जुड़े हुए गांधीनगर विधानसभा में कार्यरत वरिष्ठ समाजसेवक नवीन दीपू चौधरी जी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। पार्टी की नीतियों से और हमारी सरकार के कामों से प्रभावित हो कर वो हमारे परिवार से जुड़े हैं। उनका आम आदमी पार्टी में तहेदिल से स्वागत।

हरिनगर वार्ड से कॉंग्रेस पार्टी की पूर्व पार्षद राजकुमारी ढिल्लों जी ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थामा। पार्टी की नीतियों से और हमारी सरकार के कामों से प्रभावित हो कर वो हमारे परिवार में शामिल हो रहे हैं। उनका आम आदमी पार्टी में तहेदिल से स्वागत है।


Tags:    

Similar News