कांग्रेस पार्टी की मुखिया सोनिया गांधी देश से माफी मांगे - दुष्यंत गौतम

Update: 2022-10-06 10:49 GMT

कांग्रेस के प्रवक्ता उदित राज ने राष्ट्रपति के खिलाफ बयान देकर एक बार फिर कांग्रेस को कतघरे में खड़ा कर दिया है। इससे पहले कांग्रेस के नेता अधीर रंजन राष्ट्रपति के खिलाफ माफी मांग चुके है। उदित राज ने कहा,  द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं । खुद नमक खाकर ज़िंदगी जिएँ तो पता लगेगा।

उनके इस बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने उदित राज के बयान पर कांग्रेस को लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के प्रवक्ता दलितों और गरीबों को हमेशा बेइज्जत करते रहते है। अब तो देश के महामहिम पर भी सवाल करने लगे है। चूंकि वे एक आदिवासी दलित समुदाय से है। इसलिए कांग्रेस अध्यक्षा को माफी मँगनी चाहिए। 

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता उदित राज ने भारत गणराज्य की महामहिम राष्ट्रपति आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के लिए अभद्र व अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर देश के आदिवासी व दलित समाज को आहत करने का काम किया है। जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। कांग्रेस पार्टी की मुखिया श्रीमती सोनिया गांधी जी देश से माफी मांगे।

क्या था उदित राज का बयान 

उदित राज ने राष्ट्रपति के गुजरात के नमक को लेकर दिए गए बयान पर दिया है। उन्होंने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है । कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं । खुद नमक खाकर ज़िंदगी जिएँ तो पता लगेगा।

बयान से किया कांग्रेस ने किनारा उदित राज ने खुद कही ये बात 

उदित राज ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपती के तौर पर पूरा सम्मान है। वो दलित - आदिवासी की प्रतिनिधि भी हैं और इन्हे आधिकार है अपने हिस्से का सवाल करना। इसे राष्ट्रपती पद से न जोड़ा जाए। द्रौपदी मुर्मू जी से कोई दुबे, तिवारी, अग्रवाल, गोयल, राजपूत मेरे जैसा सवाल करता तो पद की गरिमा गिरती। हम दलित - आदिवासी आलोचना करेगें और इनके लिए लड़ेंगे भी। हमारे प्रतिनिधि बनकर जाते हैं फिर गूंगे-बहरे बन जाते हैं। bjp ने मेरा सम्मान किया,जब एससी/एसटी की बात की तो बुरा हो गया।

Tags:    

Similar News