मायावती 28 सीटों पर बनाएंगी माहौल, गोरखपुर के सबसे बड़े मैदान में जनसभा

पार्टी पदाधिकारी मायावती की चंपा देवी पार्क में 26 फरवरी को होने वाली रैली की तैयारियों में जुट गए हैं, इससे पहले मायावती 24 फरवरी को बस्ती में मंडल स्तरीय रैली संबोधित कर 13 सीटों पर समीकरण पार्टी के पक्ष में करने की कोशिश करेंगी।

Update: 2022-02-15 14:25 GMT

उत्तर प्रदेश विधासभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दो चरण के मतदान संपन्न हो चुके है| जिसके बाद अब पूर्वांचल को मथने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा जहां गोरखपुर क्षेत्र में प्रधानमंत्री की चार जनसभाएं कराने की तैयारी में जुट गई है| वहीं मायावती गोरखपुर से मंडल की 28 सीटों पर माहौल बनाएंगी। पार्टी पदाधिकारी मायावती की चंपा देवी पार्क में 26 फरवरी को होने वाली रैली की तैयारियों में जुट गए हैं। इससे पहले मायावती 24 फरवरी को बस्ती में मंडल स्तरीय रैली संबोधित कर 13 सीटों पर समीकरण पार्टी के पक्ष में करने की कोशिश करेंगी।

बता दें कि 26 फरवरी को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में एक बड़ी रैली करने जा रही हैं। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा से भीड़ जुटाई जा रही है। पार्टी के पदाधिकारी चंपा देवी पार्क की रैली से न सिर्फ बसपा की ताकत दिखाने की कोशिश में जुट गए हैं बल्कि इसी ताकत के बहाने अपने वोटरों को सहेजने की भी उनकी कोशिश है। गोरखपुर से ही वह आसपास के जिलों को साधने की कोशिश करेंगी। जनसभा के लिए पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी अनुमति की प्रक्रिया पूरी करने में लगे हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में भी मैसेज कर प्रत्याशियों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है।

सतीश चंद्र मिश्र की सभा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बसपा में दूसरे नम्बर के स्टार प्रचारक सतीश चंद्र मिश्र की सभा भी गोरखपुर में लगाई गई है। 28 फरवरी और एक मार्च को राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र की गोरखपुर में सभा होगी। हालांकि अभी सभा का स्थान तय नहीं हुआ है। इससे ब्राम्हण मतदाताओं को अपने पाले में करने की पार्टी की कोशिश है।

मायावती 24 को आएंगी बस्ती

बता दें कि बसपा मुखिया मायावती 24 फरवरी को राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगी। मंडलस्तरीय जनसभा में तीनों जिलों की सभी 13 सीटों से कार्यकर्ताओं को लाने की तैयारी है। तीनों जिलों बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर की सभी 13 विधानसभाओं पर पुराना इतिहास दोहराने के लिए उन्हें उत्साहित करेंगी।

Tags:    

Similar News