दिल्ली विधानसभा चुनाव में आया नया ट्विस्ट, 'AAP' को मिला 'PK' का साथ,

Update: 2019-12-14 05:41 GMT

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन विधेयक पर जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर बगावती तेवर के बीच आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वो आज पार्टी छोड़ने का एलान कर सकते हैं।

इसी बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद इस बात को और बल मिला है। केजरीवाल ने बताया है कि अब प्रशांत किशोर दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) के लिए काम करेंगे। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने शुक्रवार को कहा कि प्रशांत किशोर की अपनी कोई जमीन नहीं है। प्रशांत किशोर ने पार्टी के लिए आज तक क्या किया? आज तक एक भी सदस्य नहीं बनाया। जिन्हें पार्टी से जाना है जाए।

जेडीयू नेता सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें बहुत सम्मान दिया। पार्टी की ओर से कार्रवाई करने के सवाल पर आरसीपी सिंह ने कहा कि हम क्यों उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे? उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है, जो पार्टी के लिए काम करते हैं। ये लोग आज तक एक भी सदस्य नहीं बना सके।

Tags:    

Similar News