राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाये सवाल

Update: 2021-07-31 11:14 GMT

कांग्रेस के पुर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि यह अहंकारी लोगों की सरकार है और उसकी नीतियों के कारण देश की तथा राज्यों की सीमाए असुक्षित हो गई है।

उन्होंने चीन के साथ वास्तविक नियत्रंण रेखा-एलएसी पर बढ़ रहे विवाद और मिजोरम एंव असम सीमा पर हुए संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि विवादों का जो बीजारोपण किया जा रहा है उसके परिणाम बहुत खतरनाक होंगे। उन्होने ट्वीट कर के कहा कि "ना राष्ट्रीय सीमा सुरक्षित, ना राज्य सीमा। विवादों और दंगों को हमारे देश की पवित्र भूमि में बीज की तरह बोया जा रहा है इसका परिणान भयानक है और होगा"

एक और ट्वीट कहा, आदमी का सबसे बड़ा दुश्मन उसका गुरुर है: मुंशी प्रेमचंद्र



Tags:    

Similar News