राहुल गांधी का मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार बोले- असम को नागपुर और RSS के चड्डीवाले नहीं चलाएंगे

Update: 2019-12-28 09:37 GMT

असम। आज कांग्रेस अपना 135वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अब गुवाहाटी में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया।

राहुल ने गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, रैली में राहुल गांधी ने कहा कि नफरत और गुस्से से असम आगे नहीं बढ़ेगा. खुशी और दुख में मैं आपके साथ खड़ा हूं. बीजेपी युवाओं को मारना चाहती है. बीजेपी हमारी संस्कृति और इतिहास पर हमला कर रही है. आज भारत में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।

पीएम मोदी का काम नफरत फैलाने वाला और देश को बांटने वाला है. साथ ही उन्होंने कहा कि असम को नागपुर नहीं चलाएगा, असम को RSS की चड्डी वाले नहीं चलाएंगे. असम को असम की जनता चलाएगी।

गुवाहाटी में राहुल गांधी ने कहा, 'यह सब माहौल क्यों है? मैं बताता हूं कि क्यों है क्योंकि इनका (बीजेपी सरकार) लक्ष्य है कि असम की जनता को लड़ाओ...हिंदुस्तान की जनता को लड़ाओ। ये जहां भी जाते हैं वहां सिर्फ नफरत ही फैलाते हैं। लेकिन असम नफरत से आगे नहींं बढ़ेगा। गुस्से से आगे नहीं बढ़ेगा। यह प्यार से आगे बढ़ेगा।

राहुल ने कहा की'पीएम मोदी ने नोटबंदी, जीएसटी को लाकर अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया। भारत माता को चोट पहुंचाई। उनका काम सिर्फ नफरत फैलाना है। पीएम मोदी बताएं कितने लोगों को रोजगार दिया। हमारे युवा भटक रहे हैं। अब असम में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरे देश में यही माहौल। उन्हें गोली मारी जा रही है। जनता की आवाज को बीजेपी सुनना नहीं चाहती। आपकी आवाज से डरते हैं, कुचलना चाहते हैं। युवाओं को मारना चाहते हैं।'

राहुल ने आगे कहा, 'पीएम मोदी ने नोटबंदी को काले धन के खिलाफ लड़ाई बताया। आपको लाइन में खड़ा किया और 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपये 15-20 पूंजीपतियों के हवाले कर दिए। उनका करोड़ों का कर्ज माफ किया, किसानों का कितना कर्ज माफ किया बताएं।'

असम के लोगों से एक होने की अपील करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'आप सबको एक होना होगा। बीजेपी नेताओं को बताना पड़ेगा कि आप हमारी संस्कृति, हमारे इतिहास पर आक्रमण नहीं कर सकते। हम सब एक हैं और साथ मिलकर रहेंगे। हमारे बीच वे नफरत पैदा नहीं कर पाएंगे।'

Tags:    

Similar News