दिल्ली चुनाव में इस पार्टी को समर्थन दे सकती है समाजवादी पार्टी

आठ फरवरी को होगा दिल्ली विधानसभा चुनाव।

Update: 2020-01-08 10:55 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही हर पार्टीयां चुनाव मैदान में अपना एजेंडा तय कर रही है वही समाजवादी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के मूड में नही दिख रही है तो आम आदमी पार्टी की बेहतर संभावनाओं को वह भी मान रही है। इसीलिए वह इन चुनावों में आम आदमी पार्टी को समर्थन दे सकती है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव न लड़ने का संकेत दे दिया है। हालांकि इसका औपचारिक ऐलान से पहले अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। सूत्र बताते हैं कि सपा इन चुनावों में इसलिए अलग रहना चाहती है, क्योंकि उसे खुद के लिए ज्यादा उम्मीद नहीं दिखती है। उसे लगता है कि वह आम आदमी पार्टी की राह में रोड़ा न बने ना ही वोट कटवा कहा जाए।

पिछले विधानसभा चुनाव में सपा कुछ सीटों पर लड़ी थी लेकिन वह एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। वैसे सपा व आम आदमी पार्टी के बीच बेहतर समझ बनी हुई है। कुछ समय पहले हुए यूपी विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने सपा को समर्थन दिया था।

वैसे सपा यूपी के बाहर हाल में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ी थी और दो सीटें जीतने में कामयाब रही। सपा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव लड़ी थी। इस बीच बसपा दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में दिखती है। इस तरह भाजपा, कांग्रेस व बसपा दिल्ली में अपनी किस्मत आजमाएंगे और सपा जंग से दूर रहेगी।

मजबूत संगठन और विश्वसनीय चेहरों के अभाव से जूझ रही कांग्रेस दिल्ली विधानसभा के चुनाव में इसबार बड़ी उम्मीदों के साथ मैदान में उतर रही है तो भाजपा 21 साल सत्ता से दूर रहने के बाद सत्ता में वापसी करने के लिए कोई कोर कसर छोड़ने वाली नही दिख रही है। वही केजरीवाल अपने 5 साल के विकाश के उपर ताल ठोक रही है।         

बतादें कि आठ फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में 1.46 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे तो 11 फरवरी को नतीजे की घोषणा की जायेगी।  

Tags:    

Similar News