छठा चरण- आखिरी दिन समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा

2014 में मुलायम सिंह यादव ने भाजपा के उम्मीदवार रमाकांत को हराया था।

Update: 2019-05-10 07:24 GMT

आजमगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है हर पार्टी के नेता अपने अपने स्तर से चुनाव प्रचार में लगें, और हर कोई जीत का दावा भी कर रहे है। समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सगड़ी, आजमगढ़ सदर, गोपालपुर, व मेहनगर विधानसभा क्षेत्रों में होने वाली 4 सभाओं को रद्द करना पड़ा। आजमगढ़ के जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से अखिलेश यादव की कोई सभा रद्द नहीं की गई है। चुनाव आयोग की ओर से खर्चे पर निगरानी रखने वाले व्यय पर्यवेक्षक की ओर से सभी पार्टियों को खर्चे को लेकर नोटिस भेजा गया है। उन्होंने अपनी सभाएं खुद ही रद्द की हैं। समाजवादी पार्टी ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आपको बतादें कि 2014 लोकसभा चुनाव में यहां से सपा से मुलायम सिंह यादव ने भाजपा के उम्मीदवार रमाकांत को हराया था। मुलायम सिंह यादव को 3 लाख 40 हजार 306 वोट मिले थे तो दूसरी ओर भाजपा के प्रत्याशी रमाकांत यादव ने 2 लाख 77 हजार 102 वोट प्राप्त करके मुलायम सिंह यादव को कड़ी टक्कर दी थी। वही इस बार सपा बसपा के गठबंधन के प्रत्याशी अखिलेश यादव चुनाव मैदान में है। तो भाजपा से दिनेश लाल यादव चुनाव मैदान में तालठोक रहे है। दिनेश लाल यादव को दुसरे नाम निरहुआ से भी जानते है, जो भोजपुरी फिल्म जगत से लगाव रखता है।  

Tags:    

Similar News