मंत्रिमंडल में शामिल होंगे 5 से 7 नए मंत्री, देखिये संभावित मंत्रियों की सूची

Update: 2021-09-26 08:53 GMT

 उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले योगी मंत्रिमंडल का आज विस्तार होगा। योगी मंत्रिमंडल में 5 से 7 नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। ये सभी मंत्री आज शाम साढ़े 5 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे।

योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावति नेताओं में जितिन प्रसाद, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति, छत्रपाल गंगवार, पलटू राम भी मंत्री बन सकते हैं। इन्हीं 7 में से मंत्री बनने की सबसे प्रबल संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, आज ही एमएलसी के 4 नामों का भी ऐलान हो सकता है। यूपी में विधानसभा चुनाव में सिर्फ 6 महीने बाकी है। ऐसे में राजनीतिक समीकरण साधने के लिए भाजपा यह प्रयोग कर रही है. योगी मंत्रिमंडल के विस्तार को यूपी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

Tags:    

Similar News