आप सांसद संजय सिंह हुए गिरफ्तार, ईडी की छापेमारी के बाद हुई कार्यवाही

आज तड़के सुबह ही ईडी के अधिकारियों ने संजय सिंह के आवास पर छापेमारी की थी। मनी लांड्रिंग का आरोप है संजय सिंह पर।;

Update: 2023-10-04 13:45 GMT

आज तड़के सुबह हुई छापेमारी के बाद आप सांसद संजय सिंह को ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। संजय सिंह आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद थे।

आज सुबह पड़ी थी रेड

ईडी ने आज तड़के सुबह छापेमारी शुरू की थी और पूछताछ के क्रम में पहले उनके स्टाफ के सदस्यों और उनसे जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की थी. संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी  प्रदर्शन कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय एजेंसी ईडी कल  संजय सिंह को कोर्ट में पेश कर सकती है।

ईडी का यह है आरोप

ईडी ने जो आरोप पत्र दाखिल किया है उसके मुताबिक  दिल्ली स्थित व्यवसायी दिनेश अरोड़ा का उल्लेख किया है, दिनेश अरोड़ा को दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आरोपी के रूप में नामित किया गया था। अब दिनेश ने सरकारी गवाह बनने की सहमति जताई है। अरोड़ा पर आरोप है कि उसने संजय सिंह की मौजूदगी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उनके आवास पर बैठक की। अरोड़ा ने बताया है कि एक कार्यक्रम के दौरान उनकी संजय सिंह से मुलाकात हुई थी. संजय सिंह से मुलाकात के बाद वह दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के भी संपर्क में आए. यह कार्यक्रम दिल्ली चुनाव से पहले धन जुटाने के लिए आयोजित किया गया था।

Tags:    

Similar News