सुषमा, सोनिया से मुलायम, महेश भट्ट के साथ अरूसा के फोटो शेयर कर अमरिंदर ने पूछा- क्या इन सबके ISI से संबंध हैं?

पाक पत्रकार आरूसा के कथित ISI लिंक को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे कैप्टन ने पलटवार किया है और विरोधियों पर ताबड़तोड़ फोटो बम फोड़ा है।

Update: 2021-10-26 03:29 GMT

पाकिस्तानी पत्रकार आरूसा आलम संग दोस्ती को लेकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लगातार विरोधियों के निशाने पर हैं। पाक पत्रकार आरूसा के कथित ISI लिंक को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे कैप्टन ने पलटवार किया है और विरोधियों पर ताबड़तोड़ फोटो बम फोड़ा है। पाकिस्तानी पत्रकार आरूसा आलम से दोस्ती पर जारी विवाद के बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को अपने फेसबुक पेज पर कुछ तस्वीरें जारी कीं। इनमें आरूसा देश के शीर्ष राजनेताओं और फिल्मी हस्तियों के साथ नजर आ रही हैं।

अमरिंदर ने सवाल किया कि क्या तस्वीर में मौजूद हर व्यक्ति के पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध हैं? उन्होंने दावा किया कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच वीजा पाबंदियां नहीं होतीं तो वह आरूसा को एक बार फिर भारत आमंत्रित करते। मालूम हो कि पंजाब कांग्रेस आरूसा से दोस्ती को लेकर अमरिंदर पर हमलावर है। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा ने बीते हफ्ते कहा था कि राज्य सरकार आईएसआई से आरूसा के रिश्तों की पड़ताल करेगी।

सोमवार को कैप्टन अमरिंदर ने अपने फेसबुक पेज पर आरूसा आलम की 14 तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उन्हें सोनिया गांधी, सुषमा स्वराज, मुलायम सिंह यादव, अमर सिंह, अश्विनी कुमार, यशवंत सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा, महेश भट्ट, श्याम सरन और पूर्व सेना अधिकारी जगजीत सिंह अरोड़ा सहित अन्य के साथ देखा जा सकता है।

Full View

कैप्टन अमरिंदर अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा- मैं विभिन्नय गणमान्य व्यक्तियों के साथ आरूसा आलम की कई फोटो शेयर कर रहा हूं। मुझे लगता है कि वह सारे भी ISI के कॉटैक्ट्स ( एजेंट) हैं। ऐसा कहने वालों को बोलने से पहले सोचना चाहिए। दुर्भाग्य से भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय वीजा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नहीं तो मैं उन्हें फिर से आमंत्रित करता। संयोग से मैं मार्च में 80 होने जा रहा हूं और अगले साल आरूसी आलम 69 होने जा रही हैं।'

इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी की भी तस्वीर साझा की थी। कैप्टन के मीडिया सलाहकार ने अरूसा आलम के साथ सोनिया गांधी की एक तस्वीर साझा की थी। इसमें कैप्शन के साथ पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस पार्टी को टैग किया है। साथ ही लिखा है, "बस ऐसे ही"। बता दें कि बीते रोज सुखजिंदर सिंह रंधावा कैप्टन पर काफी हमलावर नजर आए थे। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह और अरूसा आलम की दोस्ती को आईएसआई का लिंक तक करार दिया। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जब पंजाब के सीएम थे, तो तब उनको कभी पंजाब में कोई खतरा नहीं दिखा। अब उन्हें ऐसा क्यों लग रहा है? कहीं इसके पीछे उनकी दोस्त अरूसा आलम तो नहीं?

Tags:    

Similar News