Amarnath Yatra Registration 2022: Amarnath Yatra 2022 Registration कैसे करें?
Amarnath Yatra Registration 2022: कोरोना महामारी के कारण दो साल से प्रतिबंधित अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होगी। हिमालय की गोद में बसे इस पवित्र स्थान की 43 दिनों की यात्रा के लिए बड़ी संख्या में भक्त साल भर इंतजार करते हैं।;
Amarnath Yatra Registration 2022: नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कारण दो साल से प्रतिबंधित अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होगी। हिमालय की गोद में बसे इस पवित्र स्थान की 43 दिनों की यात्रा के लिए बड़ी संख्या में भक्त साल भर इंतजार करते हैं। अमरनाथ मंदिर इस साल 11 अगस्त को बंद कर दिया जाएगा।
इस साल यह पहला मौका है, जब यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीनगर से पंचतरणी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए पंचतरणी से 6 किमी पैदल चलना पड़ता है।
अमरनाथ यात्रा पंजीकरण: पंजीकरण कैसे करें
1. सबसे पहले आपको https://jksasb.nic.in/register.aspx वेबसाइट पर जाना होगा। वहां यूजर नेम और पासवर्ड से लॉग इन करें।
2. यात्री द्वारा आवेदन संख्या देने के बाद ही पंजीकरण पूरा होगा।
3. सहमत क्लिक करके आप परमिट डाउनलोड कर सकते हैं।
4. अगर कोई अमरनाथ जाना चाहता है तो एडवांस बुकिंग के अलावा तीर्थयात्री और श्रीनगर जाकर भी यात्रा बुक कर सकता है।
5. परमिट के लिए भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।
6. इसके अलावा तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा एप को मोबाइल में प्लेस्टोर या आईओएस से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
अमरनाथ यात्रा 2022: आवश्यक दस्तावेज
1. डॉक्टर द्वारा 28 मार्च 2022 तक जारी किया गया मेडिकल सर्टिफिकेट।
2. चार पासपोर्ट साइज फोटो।
3. आधार कार्ड या सरकार द्वारा जारी कोई पहचान पत्र।
अमरनाथ यात्रा परमिट: आयु सीमा
अमरनाथ यात्रा के लिए कुछ आयु प्रतिबंध भी हैं। अमरनाथ यात्रा में 13 वर्ष से कम या 75 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति भाग नहीं ले सकता है। 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाओं के लिए अमरनाथ यात्रा पर प्रतिबंध है।