भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

BJP Candidate List;

Update: 2022-01-18 13:10 GMT

भाजपा ने बरेली जिले की दो सीटों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। यहां की बहेड़ी सीट से छत्रपाल गंगवार और भोजीपुरा से बहोरन लाल मौर्य को उम्मीदवार बनाया गया है। ये दोनों भाजपा के सिटिंग विधायक हैं।

बहेड़ी विधानसभा सीट पर सपा और भाजपा के बीच बराबर जंग होती रही है। यही वजह है कि यहां के मतदाता हर 5 साल बाद विधायक बदल देते हैं। 2022 के चुनाव में इस सीट पर 14 फरवरी को मतदान होना है। बहेड़ी विधानसभा सीट की गिनती मुस्लिम बहुल सीटों में होती है। इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 30 फीसदी से ज्यादा है। दूसरे नंबर पर सवर्ण मतदाताओं में राजपूतों की संख्या है।

भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में पहला चुनाव 1957 हुआ था। पिछले 5 विधानसभा चुनावों में 2 बार भाजपा और एक-एक बार सपा, बसपा और आईईएमसी को जीत हासिल हुई थी। 2017 के चुनाव में इस सीट से भाजपा के बहोरन लाल मौर्य ने सपा के शाजिल इस्लाम को 27,764 वोट से हराया था।

Tags:    

Similar News