Lawrence bishnoi : कॉलेज स्टूडेंट लॉरेंस ऐसे बना खूंखार गैंगस्टर: गर्लफ्रेंड की हत्या बनी वजह, एक इशारे में ही कुछ भी करा सकता है

Lawrence bishnoi : अब तक तिहाड़ जेल में बंद गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई अब पंजाब पुलिस की कस्टडी में है। पंजाब में ही उस पर सबसे ज्यादा 17 केस भी दर्ज हैं। फाजिल्का में छह, मोहाली में सात, फरीदकोट में दो, अमृतसर और मुक्तसर में एक-एक केस दर्ज है।

Update: 2022-06-15 11:59 GMT

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या के आरोपी गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की क्राइम दुनिया ऐसी है कि बड़े-बड़े खौफ खाते हैं। 12 साल पहले स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (SOPU) चलाने वाला एक स्टूडेंट आखिर किस वजह से इतना खूंखार गैंगस्टर बन गया है? यह सवाल इन दिनों हर किसी के जुबान पर है। अपराध की दुनिया में लॉरेंस के कदम रखने के पीछे जो वजह है वह उसका चुनाव हारना और गर्लफ्रेंड की हत्या। कहा जाता है कि इन्हीं कारणों से उसकी क्राइम जगत में एंट्री हो गई।

एक हार, लॉरेंस बन गया खूंखार

लॉरेंस बिश्नोई चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। वहां, वह स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी नाम का एक संगठन चलाता था। इसी के बैनर तले स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उदय सह और डग के ग्रुप से लॉरेंस को हार मिली। हार के बाद लॉरेंस काफी नाराज हुआ और विजयी ग्रुप के सदस्यों से उसका झगड़ा हो गया। इस फरवरी 2011 में चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में लॉरेंस और उदय सह ग्रुप में पहली बार गुटबाजी हुई। लॉरेंस ने विरोधी गुट पर फायरिंग कर दी। पुलिस केस के दौरान लॉरेंस का भी नाम आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जेल में उसकी मुलाकात गैंगस्टर से हुई। फिर विरोधी गुट को सबक सिखाने के लिए लॉरेंस क्राइम की दुनिया में पैर जमाता चला गया।

गर्लफ्रैंड की हत्या ने बदल दी दुनिया

कहा यह भी जाता है कि एक कॉलेज स्टूडेंट लॉरेंस की जब चुनाव में हार हुई तो उसके विरोधी गुट ने उसकी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। हालांकि इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है और ना ही कोई इस पर खुलकर कुछ भी बोलता है लेकिन इसकी चर्चा जरुर होती है कि गर्लफ्रेंड की हत्या का बदला लेने के लिए लॉरेंस ने अपनी पूरी दुनिया बदल ली और अपराध करने लगा। एक के बाद एक उसने कई अपराध को अंजाम दिया।

12 साल पहले क्राइम वर्ल्ड में एंट्री

साल 2010 में लॉरेंस ने क्राइम वर्ल्ड में कदम रखा। 12 साल में उस पर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ और दिल्ली में 36 केस दर्ज किए गए। बताया जाता है कि कई केस दर्ज होने के बाद उसका खौफ कम होने लगा। तिहाड़ से वह अपनी दुनिया चलाता है। उसकी गैंग में 700 से ज्यादा शॉर्प शूटर हैं। जो उसके एक इशारे पर कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा के साथ दुनियाभर में वह अपना सिंडिकेट चलाता है। 

Tags:    

Similar News