यूपी में ठंड ने दी जोरदार दस्तक, मेरठ रहा सहसे ठंडा जिला, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

यूपी में ठंड ने जोरदार दस्तक दे दी है। प्रदेश के सबसे ठंडा जिला मेरठ रहा। यहां जानिए मौसम का हाल

Update: 2023-10-21 03:00 GMT

मौसम की खबर।

UP Weather: उत्तर प्रदेश में बीते एक दिन से ठंडक ने अपना एहसास कराना शुरू कर दी है। इस दौरान तापमान तेजी से गिरा है। सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच ही है। जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच है। बता दें कि प्रदेश का सबसे ठंडा जिला मेरठ रहा जहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जोकि इस साल का अब तक का सबसे कम तापमान है। इसके अलावा कानपुर, मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर में भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, अलीगढ़, झांसी, वाराणसी और प्रयागराज में भी न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

लखनऊ मौसम केंद्र के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान सर्दी ने पूरे प्रदेश में जोरदार दस्तक दी है। ठंडी हवाएं चलने की वजह से भी तापमान गिरा है। फिलहाल अधिकतम और न्यूनतम तापमान में रविवार तक ऐसी ही स्थिरता रहेगी। सोमवार से फिर से मौसम बदलने के आसार नजर आ रहे हैं। यानी तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस और गिर सकता है। फिलहाल मौसम की मॉनिटरिंग की जा रही है।

आज ऐसा रहेगा आपके जिले का तापमान

लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक, लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का आसार है। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से लेकर 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस लेकर 22 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

तो वहीं बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। वहीं, इन जिलों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Also Read: दिल्ली की हवा हुई दूषित AQI पहुंचा 221 के पार, जानिए अगले 6 दिन का हाल

Tags:    

Similar News