एक्ट्रेस हैं NCB के समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर, अजय देवगन की इस फिल्म से किया था बॉलीवुड में डेब्यू

समीर वानखेड़े की उनकी पत्नी क्रांति रेडकर हैं जो कि खुद एक मराठी एक्ट्रेस हैं।

Update: 2021-10-09 05:48 GMT

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े काफी समय से चर्चा में बने हुए है फिर छाए वह सुशांत के केस में हो या फिर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पर वही बात करे उनकी निजी ज़िन्दगी के बारे में बताने वाले है आपको बता दे की उनकी पत्नी क्रांति रेडकर हैं जो कि खुद एक मराठी एक्ट्रेस हैं।

एक्ट्रेस क्रांति रेडकर मुंबई में ही पैदा हुई थी और उन्होंने कार्डिनल ग्रैसियस हाई स्कूल से पढ़ाई की है वही उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई रामनारायण रुइया कॉलेज से की है। क्रांति की पहली मराठी फिल्म Soon Asavi Ashi थी इस फिल्म में उनके साथ अंकुश चौधरी की मुख्य भूमिका थी। ये फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी।

तो वही बॉलीवुड में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अजय देवगन की 'गंगाजल' से की थी बता दे की इस फिल्म में क्रांति ने किडनैप हुई लड़की का किरदार किया था। वैसे क्रांति मराठी के हिट गाने Kombdi palali, tangdi dharun के लिए जाना जाता है जो की फिल्म 'जात्रा' का था जोकि बाद में 'चिकनी चमेली' में यूज किया गया।


साल 2015 में क्रांति रेडकर ने फिल्म 'काकन' से डायरेक्टर के रूप पर डेब्यू किया था और फिल्म में उर्मिला कानितकर और जितेंद्र जोशी हैं।


क्रांति की सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फैन फोल्लोविंग है सोशल मीडिया पर उन्हें तीन लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते है जहा पर वह अपने वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती है।

सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उनकी मेकअप वीडियोज काफी वायरल होते रहते हैं। वह अपने फैंस को वीडियोज के जरिए मेकअप टिप्स देती दिखती हैं।


क्रांति रेडकर ने साल 2017 में समीर वानखेड़े से शादी की थी इन दोनों की दो जुड़वां बेटियां है।

Tags:    

Similar News