Nupur Sharma Hate Speech: यूट्यूबर फैसल वानी गिरफ्तार, Video जारी कर कहा- माफ कर दो

Youtube फैसल वानी के VFX वीडियो पर पुलिस ने ऐक्शन लिया है. फैसल को गिरफ्तार कर लिया गया है... उन्होंने ट्वीट कर अपने किए पर माफी भी मांगी है...;

Update: 2022-06-11 14:06 GMT

Nupur Sharma Hate Speech: VFX वीडियो में बीजेपी से निलंबित नेत्री नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) का सिर कलम करने वाले कश्मीरी Youtuber फैसल वानी ( YouTuber Faisal Wani ) ने अपने किए पर माफी मांगी है. फैसल ने इससे पहले VFX वीडियो वाला अपना ट्वीट डिलीट कर दिया. इसके बाद फैसल ने वीडियो जारी कर माफी मांगी.

फैसल ने वीडियो में कहा- अगर मेरी वजह से किसी को तकलीफ पहुंची...तो मैं माफी मांगता हूं... जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि फैसल वानी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने कहा कि उन्होंने YouTube पर एक आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया था जो आम लोगों की शांति के खिलाफ है, इससे आम जनता में डर और चिंता पैदा हो गई. सफा कदल पुलिस स्टेशन में इस संबंध में आईपीसी की धारा 505 और 506 के तहत FIR दर्ज की गई है.

कौन है Youtuber फैसल वानी?

फैसल वानी, Youtube पर डीप पेन फिटनेस नाम से एक चैनल चलाते हैं. चैनल के info में लिखा गया है कि वह अपने Youtube चैनल पर शिक्षा, एंटरटेनमेंट, फिटनेस और दूसरे मेसेज के बारे में वीडियो देते हैं. फैसल वानी ने चैनल की शुरुआत जून 2020 में की थी. फैसल, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव है और उसके हजारों फॉलोअर्स इन प्लेटफॉर्म्स पर हैं.

नूपुर शर्मा का विरोध जारी

शुक्रवार, 10 जून को जुमे की नमाज के बाद देश के कई शहरों में नूपुर का विरोध हुआ. नमाज के बाद सैंकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर आ गए और नूपुर के विरोध में नारेबाजी की. कई जगह नूपुर का पुतला जलाया तो कुछ जगह पुतले को फांसी भी दी गई.

Tags:    

Similar News