Padma Vibhushan: मरणोपरांत कल्याण सिंह को आज दिया जाएगा पद्म विभूषण सम्मान

Update: 2022-03-28 05:55 GMT

 कल्याण  सिंह( फाइल फोटो)

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज मरणोपरांत पूर्व मुख्यमंत्री एवं राम मंदिर आंदोलन के नायक कल्याण सिंह को पद्म विभूषण से सम्मानित करेंगे। कल्याण सिंह के पौत्र एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम पांच बजे राष्ट्रपति पद्म विभूषण से बाबूजी (कल्याण सिंह) को सम्मानित करेंगे।

बाबूजी के प्रतिनिधि के रूप में राजवीर सिंह राजू भैया सम्मान प्राप्त करेंगे। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर स्व. कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। सूचना मिलने के बाद अलीगढ़ में खुशी की लहर दौड़ गई थी।

Tags:    

Similar News