देखें Asaduddin Owaisi पर हमले का नया वीडियो, कार के धीरे होते ही आरोपी ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

असदद्दुीन ओवैसी (asaduddin owaisi) पर हुए हमले का नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में ओवैसी की सफेद कार के आगे भी दो गाड़िया सफर करती नजर आ रही हैं;

Update: 2022-02-08 07:01 GMT

8 फरवरी: असदद्दुीन ओवैसी (asaduddin owaisi) पर हुए हमले (Attack) का नया वीडियो (CCTV Video) सामने आया है. इस वीडियो में ओवैसी की सफेद कार के आगे भी दो गाड़िया सफर करती नजर आ रही हैं. ओवैसी की कार तीसरे नंबर पर जा रही है. कार के धीरे होते ही आरोपी ताबड़तोड़ फारिंग झोक देता है. हमले के बाद ओवैसी की कार तेजी से यू टर्न लेते हुए वापस चली जाती है.

हैदराबाद के लोकसभा सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर गुरुवार कोहापुड़ टोल प्लाजा पर हमला हुआ था. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Similar News