Taj Mahal: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास चीफ का बड़ा दावा, तेजोमहल ही है ताजमहल

श्रीकृष्‍ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास ने ताजमहल पर भी दावा पेश कर दिया है। उन्होंने कहा है कि ताजमहल हिंदू मंदिर है।

Update: 2023-09-11 06:28 GMT

ताजमहल को लेकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास चीफ का बड़ा दावा

Taj Mahal: ताज महल को लेकर फिर से बयानबाजी शुरू हो गई है। मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष और अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने ताजमहल को हिंदू मंदिर बताया है। उन्होंने बताया कि ताजमहल को लेकर भी कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के पदाधिकारी रविवार को आगरा गए थे। योगी यूथ ब्रिगेड के सदस्यों से मुलाकात की। सदस्यों ने उन्हें श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ताजमहल से जुड़ी अपने हिस्से की जानकारियां दी।

सदस्यों ने उन किताबों की जानकारी दी, जिसमें लिखा हुआ है कि कैसे श्रीकृष्ण जन्मभूमि में रखे केशव देव के विग्रह उठाकर आगरा लाए गए। उन्हें आगरा की शाही जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबा दिया गया। अधिवक्ता महेंद्र प्रताप ने कहा कि यह दोनों केस न्यायालय में विचाराधीन हैं।

आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड और श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास ने रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल गोल्डन ताज में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के साक्ष्यों की फोटो प्रदर्शनी लगाई। इसमें मुगलिया आतंक और मंदिरों के विध्वंस के इतिहास की जानकारी दी गई। न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने ऐलान किया कि तेजोमहल (ताजमहल) समेत 4.5 लाख मंदिरों के लिए शांतिपूर्ण संघर्ष किया जाएगा।

मुगलों ने तोड़े 4 लाख से अधिक मंदिर

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के पदाधिकारी ने बताया कि मुगल काल में देश में साढे चार लाख मंदिरों को तोड़ा गया। कुछ की जगह दूसरे धर्म स्थल बना दिए गए। हम इसकी पूरी सूची तैयार कर रहे हैं। श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही जामा मस्जिद का फैसला आने के बाद इन मंदिरों से जुड़े वाद भी कोर्ट में दायर किए जाएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि अब एक बार फिर ताजमहल को लेकर ये विवाद कोर्ट में जा सकता है।

Also Read: UP News: राजा भैया की पत्नी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ पहुंची कोर्ट, जानिए क्या है मामला

Tags:    

Similar News