खून से लथपथ शख्स तड़प रहा था, पास पड़े थे कटे हाथ-पांव, रोंगटे खड़े कर देगी हत्या की यह तस्वीर

Update: 2021-10-15 08:46 GMT

दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर एक शख्स का हाथ काटकर उसकी लाश को लटका दिया गया। इस घटना का वीडियो दिल दहला देने वाला है। वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि जमीन पर पड़ा युवक तड़प रहा है। पास ही उसके कटे हाथ-पांव पड़े हैं। निहंग सरदार गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोप लगा रहे हैं। तड़प रहे शख्स से उसका नाम-पता पूछ रहे हैं और 'सत श्री अकाल' नारे लगा रहे हैं।

वीभत्स दृश्य हर किसी के रोंगटे खड़ा कर देने वाला है। हर किसी की दिल को झकझोर देने वाला है लेकिन पास खड़े निहंगों का निर्दयी दिल नहीं पिघल रहा है। मरने से पहले वह सख्स तड़प रहा था। खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। पास पड़े कटे हाथ निहंगों की निर्ममता बयां कर रहा था।

तरनतारन का रहने वाला था शख्स

बताया जा रहा है कि शख्स पंजाब के तरनतारन के गांव चीमा खुर्द का निवासी था। उसका नाम लखबीर सिंह था। 35 साल के लखबीर सिंह की 3 बेटियां हैं। फिलहाल वह अपने पति लखबीर से अलग रह रही थी। लखबीर मजदूरी करता था और उसे नशे की लत थी।

सुबह पांच बजे पुलिस को मिली सूचना

डीएसपी हंसराज ने बताया कि सुबह पांच बजे सूचना मिली थी कि थाना कुंडली में सूचना मिली कि जो किसान आंदोलन चल रहा है उसकी स्टेज के पास एक व्यक्ति के हाथ-पैर काटकर लटकाया हुआ है। थाने से एएसआई संदीप टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि शख्स के शरीर में सिर्फ अंडरवियर था।

अज्ञात के खिलाफ केस

डीएसपी का कहना है कि लोगों से पूछताछ की कोई खुलासा नहीं हुआ कि किसने ऐसा किया है? पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। क्या अफवाह चल रही है, उसका नहीं पता लेकिन जांच के बाद आगे कार्रवाई होगी।

Tags:    

Similar News