युवा पत्रकार विकास शर्मा का निधन
विकास शर्मा के निधन पर तमाम मीडियाकर्मियों ने दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोकाकुल परिवार को साहस देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।;
रिपब्लिक न्यूज़ चैनल के मुख्य धारा के एंकर वरिष्ठ पत्रकार विकास शर्मा का आकस्मिक निधन हो गया है। कुछ दिन पूर्व कोरोना से संक्रमित हुए थे विकास शर्मा..रिपब्लिक भारत के मुख्य कार्यक्रम यह भारत की बात है सबसे ज्यादा लोकप्रिय था विकास शर्मा ने कुछ ही समय में इस शो को नंबर वन बना दिया था। विकास के आकस्मिक निधन के बाद मीडिया जगत में शोक की लहर हैं
पिछले दिनों 'कोरोनावायरस' (कोविड-19) को मात देकर अस्पताल से घर लौटे 'रिपब्लिक भारत' न्यूज चैनल के एंकर विकास शर्मा का गुरुवार को निधन हो गया है। नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। परिजन उनका पार्थिव शरीर पैतृक निवास स्थान कानपुर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं, जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। विकास शर्मा के परिवार में पत्नी व एक बेटा और एक बेटी हैं।
बता दें कि करीब 35 वर्षीय विकास शर्मा कुछ दिनों पहले कोविड-19 की चपेट में आ गए थे, हालांकि उन्होंने इस महामारी का डटकर मुकाबला किया और सही होकर घर भी आ गए। अब कुछ दिन पूर्व हालत बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार की देर शाम उनका निधन हो गया।
विकास शर्मा के निधन पर तमाम मीडियाकर्मियों ने दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोकाकुल परिवार को साहस देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
विकास शर्मा लंबे समय से मीडिया में कार्यरत थे। वह 'समाचार प्लस', 'इंडिया न्यूज', 'जनता टीवी', 'साधना न्यूज' और 'टोटल टीवी' में भी एंकर रह चुके थे। इसके अलावा वह 'टीवी100 उत्तराखंड' चैनल में रिपोर्टर और एंकर पद पर काम करने के साथ ही 'S1' न्यूज चैनल में न्यूज डेस्क पर और 'एफएम रेनबो' दिल्ली में भी काम कर चुके थे।
कानपुर के मूल निवासी विकास शर्मा ने कानपुर विश्वविद्यालय से बीएससी करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में एमए की पढ़ाई की थी।