पति नपुंसक, ससुर बोला... जो बेटा नहीं दे सकता, मैं दूंगा, युवती ने पुलिस से की शिकायत
Husband turned impotent after marriage : पति नपुंसक है...शादी के बाद चला पता, तो DSP ससुर बोले- मैं हूं ना;
Husband Turned Impotent After Marriage: उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां शादी के बाद युवती की जिंदगी तब बर्बाद हो गई जब उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई। बड़े बुजुर्ग सोच-समझकर और छानबीन करके रिश्ते तय करते थे। यही कारण है कि आज की तुलना में रिश्ते लंबे समय तक निभाए जाते थे। वर्तमान में में शादी भी वेबसाइट के माध्यम से होने लगी हैं और इस तरह के माध्यमों से बने रिश्तों में अक्सर धोखा ही मिलता है। लोग दिखावे, चमक धमक में पड़कर रिश्ता तो बना लेते हैं, लेकिन जब हकीकत पता चलती है, तब तक देर हो गई होती है।
दरअसल, यूपी के हरदोई जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां की एक पढ़ी लिखी आधुनिक ख्यालों वाली लड़की इंटरनेट वेडिंग में फंस गई। मिली जानकारी के अनुसार साल 2019 में उसकी मुलाकात जीवन साथी मैट्रिमोनी एप के माध्यम से एक युवक से हुई। लड़के का पिता इंदौर पुलिस में डीएसपी है। लड़की और लड़के के बीच बातचीत बढ़ी, दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।
शादी के बाद करने लगे दहेज़ की डिमांड
लड़का-लड़की दोनों के परिवार ने सम्मिलित रुप से साल 2020 में शादी कर ली थी। दोनों के परिवार की मर्जी से फरवरी 2020 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद लड़का और उसका परिवार इंदौर चला गया। लड़की अपने परिवार के साथ हरदोई में ही रही। इसके कुछ ही दिनों बाद लड़के के परिवार की तरफ से दहेज की डिमांड भी होने लग गई थी। इसी बीच लड़का अमेरिका जाकर रहने लगा। कुछ टाइम बाद लड़की भी अमेरिका पहुंची और वहां हिंदू रीति रिवाजों से दोनों की शादी हुई।
शादी के कुछ समय बाद पता चली सच्चाई
लड़की का कहना है कि वहां कुछ ही समय बाद उसको पता चल गया कि उसका पति नपुंसक है और इसके साथ ही आए दिन मारपीट भी करने लगा। जब इसकी शिकायत लड़की ने अपने पति के पिता से की, तो उन्होंने उससे अश्लील लहजे में बात करते हुए कह दिया कि उनका बेटा जो सुख नहीं दे पा रहा है, वो उनसे पूरा कर ले और बात खत्म करे। इस बात को सुनकर युवती दंग रह गई। उसने तुरंत बड़ा कदम उठाने का फैसला लिया।
पद के धौंस देते हुए ससुर ने धमकाया
अपने ससुर की इस तरह की बात सुनकर युवती ने बड़ा एक्शन लेने की योजना बनाई। जब पानी सिर से ऊपर पहुंच गया, तो पीड़िता ने अपने पिता से संपर्क किया और आपबीती बताई। पीड़िता के पिता ने किसी तरह उसको अमेरिका से वापस हरदोई बुलाया और अपनी बेटी को लेकर इंदौर पहुंचे। इसके साथ ही पीड़िता का आरोप है कि वहां डीएसपी ससुर और उनकी पत्नी ने उन्हें घर में आने ही नहीं दिया। इतना ही नहीं ससुर ने अपने पद के धौंस देते हुए धमकाया भी।