यूपी की बड़ी खबर: आगरा में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 45 नए केस

आगरा में 45 नए संक्रमित मामलों के सामने आते ही कुल कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus in Agra) मरीजों की संख्या बढ़कर 241 हो गई है। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने इस बात की जानकारी दी।

Update: 2020-04-19 03:17 GMT

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर रोज पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होता ही जा रहा है। यहां 45 नए संक्रमित मामलों के सामने आते ही कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 241 हो गई है। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां के दो हॉस्पिटल भी सिरदर्द बन गए हैं। आगरा में अभी तक पांच लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है।

डीएम प्रभु एन. सिंह ने बताया कि पारस हॉस्पिटल के साथ अब डॉक्टर मित्तल नर्सिंग होम के संपर्क के मरीज भी चुनौती बन गए हैं। अब तक 3610 सैंपल लिए जा चुके हैं। 281 पूल सैंपल लिए गए हैं। अब तक कोरोना से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही डीएम ने दावा किया है कि आगरा में अभी सामुदायिक संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

तबलीगी जमात लिंक ने बढ़ाई टेंशन

जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने कहा है कि आगरा में सभी Covid-19 मामलों के स्रोत हमें पहले से ही पता हैं। अज्ञात सोर्स से एक भी मामला अभी तक सामने नहीं आया है। इसलिए अभी तक आगरा में कोरोना के सामुदायिक स्थानांतरण की सूरत नहीं है। इसके अलावा 6 संक्रमित मामले गढ़ैया ताजगंज के हैं, जो संक्रमित जमाती के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इसी तरह तीन अन्य मामले शहर के अलग-अलग हिस्से से हैं। इससे निपटने के लिए बड़े पैमाने पर सैंपलिंग हो रही है।

Tags:    

Similar News