ट्रंप के दौरे से ठीक पहले यमुना नदी में बढेंगी हलचल, यूपी सिंचाई विभाग दी अपनी सफाई

यूपी सीएम ने ट्रंप को आने से पहले मंगलवार को आगरा गये थे । इस दौरान ताज के आसपास धूल, बदबू और लाइटों पर लगी पान की पीक को देखकर मुख्यमंत्री नाराज हो गए। उन्होंने पूछा कि यह सब क्या है? अफसर एक ही जवाब देते रहे कि ट्रंप के आने से पहले सारे इंतजाम ठीक कर लिए जाएंगे।

Update: 2020-02-19 06:28 GMT

आगरा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी से दो दिन के लिए भारत के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह करीब तीन घंटे के कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद भी जाएंगे। ट्रंप दिल्ली और आगरा का दौरा भी करेंगे। ट्रंप के स्वागत के लिए अहमदाबाद पूरी तरह से तैयार है। अहमदाबाद में डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा में लोगों को संबोधित करेंगे। 

तो वही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे से ठीक पहले यमुना के दुर्गंध को ठीक करने के लिए उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग ने गांधीनगर से बुलंदशहर तक 500 क्यूसेक पानी छोड़ा है, ताकि आगरा में यमुना के 'पर्यावण' को बेहतर बनाया जा सके। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

सिंचाई विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर धर्मेन्द्र सिंह फोगाट ने कहा- "अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आगरा दौरे को दिमाग में रखते हुए, यमुना के पर्यावरण को बेहतर करने के लिए 500 क्यूसेक पानी गांधी नगर से छोड़ा गया है। यह पानी मथुरा की यमुना में 20 फरवरी और आगरा में 21 तारीख की दोपहर तक पहुंच पाएगा।"

उन्होंने कहा कि विभाग का मुख्य लक्ष्य यमुना के निश्चित जलस्तर को 24 फरवरी तक बनाए रखना है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के असिस्टेंट इंजीनियर अरविंद कुमार ने जब इस कदम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- यमुना में इस कदम से 'दुर्गंध' कम होगी।

हालांकि यूपी सीएम ने ट्रंप को आने से पहले मंगलवार को आगरा गये थे । इस दौरान ताज के आसपास धूल, बदबू और लाइटों पर लगी पान की पीक को देखकर मुख्यमंत्री नाराज हो गए। उन्होंने पूछा कि यह सब क्या है? अफसर एक ही जवाब देते रहे कि ट्रंप के आने से पहले सारे इंतजाम ठीक कर लिए जाएंगे। सीएम ने कहा, सिर्फ एक दिन के लिए नहीं, स्थायी समाधान होना चाहिए। यहां देश विदेश से सैलानी आते हैं, आगरा ही नहीं, प्रदेश और देश की छवि खराब होती है।

ताज के पूर्वी गेट के पास जैसे ही गाड़ी से उतरे तो दो कदम चलते ही रुक गए। उन्होंने डीएम और कमिश्मनर की तरफ देखकर कहा कि यह बदबू कहां से आ रही है? मेयर नवीन जैन ने बताया कि यहां नाला है, उससे आ रही है। इस पर योगी ने कई बार सवाल किए, इसे ठीक क्यों नहीं कराया गया। अफसर बोले, 24 फरवीर तक करा लेंगे। इससे सीएम संतुष्ट नहीं हुए। उनका जोर स्थायी समाधान पर रहा। इस पर मेयर ने कहा कि वह इसे प्राथमिकता पर लेंगे, जल्द ही इस समस्या का स्थायी और संपूर्ण समाधान करा लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी ताज के रॉयल गेट तक पैदल गए। पूरे रास्ते में सुरक्षा का जायजा लेते रहे। उन्हें अफसरों ने बताया कि ताज के अंदर सीआईएसएफ की सुरक्षा है। बाहर पुलिस तैनात रहती है। सुरक्षा से सीएम संतुष्ट नजर आए। उन्होंने वे सभी प्वाइंट देखे जहां ट्रंप की यात्रा के दौरान पुलिस तैनात की जाएगी। रॉयल गेट से गुजरते समय कितना प्रकाश रहता है? इसकी भी जानकारी की। उन्होंने देखा कि ताज को चमकाए जाने का काम तेजी से चल रहा है। खेरिया एयरपोर्ट वापस जाते समय योगी ने फिर से रूट का जायजा लिया। इसी रूट से ट्रंप को आना है। 

Tags:    

Similar News