EXCLUSIVE UPDATE : आगरा जेल में कोरोना पॉसिटिव कैदी की मौत

Update: 2020-05-09 16:06 GMT

आगरा: आज एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा में केंद्रीय कारागार आगरा के आजीवन कारावास के कोरोना पॉजिटिव बंदी वीरेंद्र कुमार पुत्र परमानंद पटेल उम्र 60 वर्ष की उपचार के दौरान दोपहर में मृत्यु हो गयी। जेल अधीक्षक आगरा ने मौत की पुष्टि की हैं।

 आगरा केंद्रीय कारागार के सजायाफ्ता कोरोना संक्रमित कैदी ने शनिवार को दम तोड़ दिया। संक्रमित कैदी का इलाज एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। संक्रमित कैदी झांसी का रहने वाला था। उसकी उम्र करीब 60 साल थी। कैदी हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। ब्रेन स्ट्रोक होने पर 3 मई को कैदी को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 4 मई को उसका सैंपल जांच को भेजा गया था।

Tags:    

Similar News