ताजमहल परिसर में नमाज पढ़ रहे चार पर्यटक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के आगरा के ताजमहल परिसर से पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Update: 2022-05-26 05:06 GMT

उत्तर प्रदेश के आगरा के ताजमहल परिसर से पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। ताजा जानकारी के मुताबिक चारों पर्यटकों को नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

ताजमहल परिसर में स्थित मस्जिद में बुधवार को सीआईएसएफ ने चार युवकों को नमाज पढ़ते हुए पकड़ा था। चारों युवक परिसर में बनी मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे जबकि मस्जिद में केवल शुक्रवार को ही नमाज पढ़ने की इजाजत है। CISF ने चारों युवकों को ताजगंज पुलिस के हवाले कर दिया। चारों ही युवक ताजमहल देखने के लिए यहां आए थे। इसमें से तीन युवक हैदराबाद के हैं। एक आजमगढ़ का निवासी है। घटना शाम करीब पौने सात बजे की है। शुक्रवार को ताजमहल में सिर्फ स्थानीय लोगों को आईडी दिखाने के बाद नमाज के लिए प्रवेश दिया जाता है।

Tags:    

Similar News