आगरा में दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम,17 किलो सोने के जेवरात समेत पांच लाख रुपये लूटकर ले गए बदमाश

Update: 2021-07-17 12:05 GMT

आगरा।आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र में बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस में शनिवार दोपहर को छह बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर 17 किलो सोने के आभूशण और 5 लाख रुपये नगद लूटकर ले गए।

शहर के थाना कमलानगर क्षेत्र में दोपहर करीब एक बजे के आसपास चार हथियारों से लैस बदमाश मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में घुस गए। शाखा में बदमाशों को देखकर यहां के स्टाफ में हड़कंप मच गया। शोर मचाने पर बदमाशों ने यहां मौजूद लोगों को गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने स्टाफ को बंधक बना लिया और फिर जमकर लूटपाट की।

करीब 20 मिनट तक हुई लूटपाट के दौरान बदमाश यहां से 17 किलो सोना और पांच लाख से ज्यादा का कैश लूट लिया और गोल्ड लोन कंपनी की शाखा का गेट बंद करके भाग गए। कर्मचारियों ने किसी तरह लोगों की मदद से बाहर का गेट खुलवाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

शहर में इतनी बड़ी वारदात की खबर पाते ही एसएसपी मुनिराज, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद समेत कई अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने यहां स्टाफ से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद बदमाशों की सुराग के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। लूटे गए 17 किलो सोने के आभूषण की कीमत करीब सवा आठ करोड़ रुपये से ज्यादा है। 


Tags:    

Similar News