प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका ने महिला प्रधानाध्यापिका को जमकर पीटा

Primary school teacher thrashed female headmistress

Update: 2023-08-17 13:01 GMT

बुलन्दशहर: प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका ने महिला प्रधानाध्यापिका को जमकर पीटा। इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

यह मामला आगोता ब्लॉक के अकबरपुर रैना के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है जहां सहायक अध्यापिका कंचना कुमारी वीडियो में थप्पड़ मारती दिख रही है। महिला प्रधानाध्यापिका की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

शिक्षिका की पिटाई से प्रधानाध्यापिका बेहोश होकर जमीन पर पड़ी रही। फिर पीड़ित प्रधानाध्यापिका प्रीति गुप्ता ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ अगोता थाने में तहरीर लिखित तहरीर दी है। आगोता ब्लॉक के अकबरपुर रैना के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में यह घटना घटी है। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। 

Tags:    

Similar News