यूपी का चुनावी गणित: लोकसभा- देवरिया (Deoria) का विश्लेषण, किस दल का क्या है हाल

UP's Electoral Mathematics: Analysis of Lok Sabha- Deoria, what is the condition of which party

Update: 2023-07-19 07:47 GMT

विशाल पाण्डेय 

यूपी का चुनावी गणित विशाल विश्लेषण

लोकसभा- देवरिया (Deoria)

कुल मतदाता- 17,54,195 (बढ़ोतरी संभव)

कुल विधानसभा- 5

मौजूदा सांसद- BJP

2019 चुनाव के नतीजे- (कुल मतदान- 57.88%)

1.BSP+SP- 3,27,728

2.BJP- 5,80,644

3.Cong- 51,055

2019 के लोकसभा चुनाव में देवरिया लोकसभा सीट से बीजेपी ने 2,52,916 वोटों से जीत दर्ज की.

2022 विधानसभा चुनाव में देवरिया लोकसभा के नतीजे-

1.SP- 3,26,961

2.BJP- 5,22,453

3.BSP- 1,27,144

4.Cong- 33,496 (तमकुहीराज)

2019 के लोकसभा चुनाव में देवरिया लोकसभा में BJP को 5,80,644 वोट मिले. बीजेपी ने 2,52,916 वोटों के लंबे अंतर से देवरिया सीट जीती.

वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के मुताबिक़ देवरिया लोकसभा में BJP को 5,22,453 वोट मिले.

2019 के मुक़ाबले 2022 में बीजेपी के भले ही 58,191 वोट कम हुए हों लेकिन देवरिया लोकसभा सीट पर बीजेपी का सपा से जीत का अंतर 1,95,492 वोटों का है.

2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा गठबंधन को संयुक्त रूप से 3,27,728 वोट मिले थे. लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव के आँकड़ों के अनुसार देवरिया लोकसभा क्षेत्र में सपा को अकेले 3,26,961 वोट मिले

वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में देवरिया लोकसभा सीट पर BSP को 1,27,144 वोट मिले.

देवरिया लोकसभा सीट ब्राह्मण बाहुल्य है. यहाँ पर कुशवाहा और सैंथवार वोट मज़बूत माना जाता है. साथ कुछ इलाक़ों में मुस्लिम और यादव वोट का भी अच्छा प्रभाव है.

2024 में देवरिया लोकसभा सीट पर मुक़ाबला बीजेपी और सपा के बीच ही होगा.

2022 के विधानसभा चुनाव में देवरिया लोकसभा की सभी 5 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी.

1.तमकुहीराज- (SP- 48,651), (BJP- 1,15,123), (BSP- 16,854), (Cong- 33,496)

2.फाज़िलनगर- (SP- 71,015), (BJP- 1,16,029), (BSP- 28,237)

3.देवरिया- (SP- 66,046), (BJP- 1,06,701), (BSP- 17,893)

4.पथरदेवा- (SP- 65,177), (BJP- 93,858), (BSP- 33,667)

5.रामपुर कारखाना- (SP- 76,072),(BJP- 90,742), (BSP- 30,493)

नोट- लोकसभा चुनाव तक प्रतिदिन हर यूपी की हर लोकसभा सीट का आकलन आपको यहाँ पर मिलेगा. आपके सुझाव आमंत्रित हैं, कोई त्रुटि हो तो ज़रूर बताएँ उसमें सुधार किया जाएगा. 

Tags:    

Similar News