रामनगरी अयोध्या में फिर लहराया भगवा ध्वज
वेद प्रकाश गुप्ता ने तेज नारायण पाण्डेय को हराया।;
रामनगरी अयोध्या में फिर से भाजपा के वेद प्रकाश गुप्ता ने भगवा ध्वज को लहरा दिया.20 हजार से भी ज्यादा मतों से वेद प्रकाश ने सपा के तेज नारायण पाण्डेय को हराया है।
विगत 2017 के चुनाव में भी वेद प्रकाश गुप्ता ने सपा के तेज नारायण को हराया था।
क्या रहे कारण-
धर्म और राजनीति का केंद्र रहा अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, मुख्यमंत्री योगी ने 5 वर्षो में अनेकों बार अयोध्या आकर यहां के विकास कार्यों की समीक्षा की और अपनी देखरेख में अयोध्या के विकास को एक नया आयाम दिया, जिसका परिणाम देखने को मिला और यहां से वेद प्रकाश गुप्ता ने एक बड़ी जीत दर्ज की।