गन्ने के खेत में दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म

मामला अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र का है।

Update: 2022-08-10 04:15 GMT

  बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित के पिता ने बताया कि उनकी दो पुत्रियां गत सोमवार की शाम शेरपुरपारा बाजार गई थी। वहां से घर लौटते समय गांव के समीप पहले से मौजूद चार युवक दोनों को गन्ने के खेत में ले गए जहां दुपट्टे से उनका मुंह बांध कर दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी गयी। बताया कि काफी देर तक पुत्रियों के घर वापस न आने पर बाजार में जाकर खोजबीन और जानकारी की गई। पता चला कि एक घंटा पहले ही घर जा चुकी हैं। घर पहुंचने पर उनकी पुत्रियों ने आपबीती बताई। जिसके बाद पुलिस को फोन पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची 112 पीआरवी पुलिस ने पूछताछ की। मंगलवार को पीड़िताओं के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी।   

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है  

      एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार ने भी कोतवाली पहुंच कर पीड़ित पक्ष से जानकारी प्राप्त की। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।


Tags:    

Similar News